The stakes are too high this year to sit on the sidelines.

Help secure wins for Democrats up and down the ballot on November 3.

A person in a crowd raises an arm to hold up a blue sign that reads "My Vote Counts" at an outdoor event, while another person nearby holds up a smartphone to take a photo.

राष्ट्रपति बाइडन के बिल्ड बैक बेटर फ्रेमवर्क पर DNC का बयान

DNC के अध्यक्ष जैम हैरिसन ने निम्नलिखित बयान जारी किया:

“राष्ट्रपति बाइडन और डेमोक्रेट एक ऐतिहासिक एजेंडा पारित करने जा रहे हैं जो हमारी अर्थव्यवस्था को विकसित करेगा, लाखों अच्छे वेतन वाली नौकरियां पैदा करेगा, जलवायु संकट से निपटेगा, मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए कम लागत और कर कटौती प्रदान करेगा, और देश भर में अमेरिकियों का जीवन में काफी सुधार करेगा। जैसा कि राष्ट्रपति बाइडन कहते हैं, यह एक बड़ी बात है।”

“अमेरिकी लोगों ने डेमोक्रेट को नियंत्रण दिया क्योंकि वे एक ऐसी सरकार चाहते थे जो उनके लिए काम करे, खासकर पिछले चार वर्षों के लिए रिपब्लिकन के नियंत्रण में रहने के बाद। और एक बार फिर, डेमोक्रेट बहुत बड़े पैमाने पर परिणाम दे रहे हैं। भले ही आपकी पृष्ठभूमि कोई भी हो, चाहे आप एक बड़े शहर से, किसी ग्रामीण समुदाय से, या कहीं बीच में से आते हैं, राष्ट्रपति बाइडेन का बिल्ड बैक बेटर फ्रेमवर्क आपके लिए है। इसलिए यह एजेंडा इतना लोकप्रिय है। रिपब्लिकन पार्टी के वैचारिक दिवालियेपन और रुकावट के जुनून से अमेरिकी थक चुके हैं। वे उन नेताओं के लिए तैयार हैं जो काम करवाते हैं।”

“जब रिपब्लिकन कॉर्पोरेशनों और अति-धनी लोगों का हित देखते हैं, ल्ड बैक बेटर एजेंडा राष्ट्रपति बाइडन और डेमोक्रेट के प्रमुख मूल्यों का प्रतिबिंब है – सामान्य अमेरिकियों की मदद करना, धन की बजाय काम को पुरस्कृत करना, और एक ऐसी निष्पक्ष अर्थव्यवस्था का निर्माण करना जो सभी के लिए काम करे। डेमोक्रेट नेतृत्व के कारण, लाखों बच्चे गरीबी की कठिनाइयों से बचना जारी रखेंगे; बुज़ुर्गों के पास बेहतर स्वास्थ्य देखभाल विकल्प होंगे; अमेरिका जलवायु संकट से निपटने की दिशा में बड़ा कदम उठाएगा; और कामकाजी परिवारों और छोटे व्यवसायों के पास इस महामारी से निकलने और फलने-फूलने के लिए आवश्यक संसाधन होंगे।”

“काम खत्म नहीं हुआ है, लेकिन आज हमने अमेरिकी लोगों के लिए सही दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है और मैं राष्ट्रपति बाइडन, स्पीकर पेलोसी, लीडर शूमर, कांग्रेस के डेमोक्रेट और सामुदायिक कार्यकर्ताओं की इस ऐतिहासिक ढांचे तक पहुंचने के लिए अथक काम की सराहना करता हूं। हम 2020 में जीते क्योंकि हमने अमेरिकी लोगों को पहले रखा और इसी तरह हम 2022 में जीतेंगे।”
 
###